फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वजीर नगर और चौशाला में प्राकृतिक खेती शिविरों का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कलायत खंड के गांव वजीर नगर और चौशाला में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उपनिदेशक डॉ. रविंद्र हुड्डा के मार्गदर्शन और खंड कृषि अधिकारी डॉ. विजय मान के सफल नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में भारी संख्या में स्थानीय किसानों ने हिस्सा लिया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए डॉ. विजय मान ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड और विभिन्न अनुदानों के जरिए किसानों की लागत कम करने व आय बढ़ाने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों डॉ.रमेश वर्मा और डॉ.दीपक ने किसानों को सचेत किया कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से धरती की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है और मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। जिसका एकमात्र और स्थायी समाधान प्राकृतिक खेती ही है। शिविर के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों डॉ.जोगिन्द्र सिंह और डॉ.विशाल द्वारा किसानों को जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत और मल्चिंग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 200 लीटर क्षमता के ड्रम में 180 लीटर पानी, 10 लीटर देसी गाय का गौमूत्र, 10 किलो गोबर, 2 किलो गुड़, 2 किलो बेसन और 1 किलो पेड़ के नीचे की उपजाऊ मिट्टी को मिलाकर चार दिनों तक सुबह-शाम डंडे से घुमाकर बेहतरीन जीवामृत तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें