फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 12 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कैथल न्यायिक परिसर में आगामी 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा कंचन माही की देखरेख में संपन्न होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंवल कुमार ने कहा कि लोक अदालत को जनता की अदालत के रूप में जाना जाता है, जो विवादों के समाधान का एक सुलभ माध्यम है।
अदालत में विभिन्न श्रेणियों के कानूनी विवादों को प्रभावी ढंग से हल किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से दीवानी, वित्तीय मामले, पारिवारिक विवाद व अन्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें