फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय लोक अदालत 9 को, तैयारी पूरी

Thu, 07 May 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गठित की गईं छह बेंच
विज्ञापन


कैथल। जिले में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कंवल कुमार ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और छह बेंचों का गठन किया गया है। लोक अदालत कैथल के साथ गुहला में भी आयोजित होगी, जहां विभिन्न मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।

बेंचों में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नंदिता कौशिक, सीजेएम अपर्णा भारद्वाज सहित अन्य न्यायिक अधिकारी सुनवाई करेंगे। लोक अदालत में दीवानी, आपराधिक, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा व बिजली अधिनियम से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चिह्नित मामलों को 7 मई तक बेंचों को भेजना सुनिश्चित करें। प्रत्येक बेंच के संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति भी की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए लोक अदालत का लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें