फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार चंडीगढ़ बाईपास पर अब हादसे हुए तो एनएचएआई के अधिकारियों पर होगा एक्शन

विज्ञापन
natinal high way - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शहर में नए बनाए गए हिसार-चंडीगढ़ मार्ग बाईपास पर अभी तक छह मौतें हो चुकी हैं। यदि सड़क पर पड़े मैटेरियल, अवैध कट या अन्य किसी लापरवाही से एक भी ओर मौत हुई तो एचएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ये निर्देश डीसी डा. प्रियंका सोनी ने सड़क सुरक्षा को लेकर ली गई बैठक में जारी किए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए बाईपास पर पड़ी निर्माण सामग्री, बैरिकेट्स, मिट्टी आदि को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। अधिकारी दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर वांछित साइन बोर्ड व अन्य प्रबंध करें। सड़कों के डिवाइडर को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही जुर्माना भी किया जाएगा। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनका कोई भी मेन हॉल एवं बोरवेल खुला न हो। यदि किसी विभाग का मेन हॉल व बोरवेल खुला पाया गया तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित कान्फ्रेंस हाल में आयोजित बैठक में डीसी ने धुंध शुरू होने से पूर्व सड़कों पर मार्किंग, साइन बोर्ड आदि लगवाने सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा बैठक के आयोजन से एक सप्ताह से पूर्व सभी बिंदुओं पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि बैठक में इनकी समीक्षा की जा सके।
मैरिज पैलेस संचालकों को फिर जारी हुए पार्किंग की व्यवस्था के आदेश: डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर मे स्थित ऐसे बैंकेट हॉल संचालकों को नोटिस जारी करें, जिनके बाहर सड़क पर समारोह के दौरान वाहन पार्किंग किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों से अवैध कब्जे भी तुरंत हटवाए जाएं।
विज्ञापन

डीएसपी व सड़क सुरक्षा सहयोगी ने किया नेशनल हाईवे का दौरा: बैठक में डीसी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यातायात प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक के साथ इन बिंदुओं का दौरा करके कैथल-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी कमियों को शाम तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद अधिकारियों ने एनएच का दौरा भी किया।
मुख्य मार्गों से झाड़ियां हटाने के निर्देश:-डीसी ने सभी मुख्य मार्गों पर हादसों का कारण बनने वाली झाड़ियों को हटाने सहित कलायत शहर में सड़काें पर साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने अंबाला बाईपास नाका पर डिवाइडर के विस्तार के निर्देश दिए। कलायत, सीवन, चीका व पूंडरी कस्बों में सड़कों से दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवाया जाए ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में सड़क के किनारे खड़े बिजली के खंभों पर रिफलेक्टिव पेंट करवाना सुनिश्चित करें।
एडीसी एवं आरटीए सचिव राहुल हुड्डा ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में सड़कों के किनारे स्थित बिजली के ऐसी सभी खंभों को तुरंत हटवाएं जिन पर वर्तमान में बिजली की तारें नहीं है।
डीएसपी विरेंद्र विज ने कहा कि सभी थाना प्रभारी एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रीय परिवहन प्राधिकरण की कमी की वजह से किसी सड़क दुर्घटना में जन हानि होती है तो प्राधिकरण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस अवसर पर उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर, पुलिस उपाधीक्षक रविंद्र सांगवान, जिला वन मंडल अधिकारी राजीव तेजियान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें