फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरवाना इलेवन और वेस्ट जालंधर की टीमों ने जीते हॉकी मैच

Fri, 08 Mar 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हाबड़ी के अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान में ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार का शुभारंभ ग्राम पंचायत हाबड़ी के सरपंच गुरिंद्र सिंह ने रिबन काटकर किया। इस दौरान नरवाना इलेवन और वेस्ट जालंधर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।

शुक्रवार को पहला मैच सुबह 10 बजे शुरू हुआ। दोपहर पांच बजे तक चार मैच हुए। पहला मैच नरवाना इलेवन ओर भिवानी के बीच हुआ। दूसरा मैच आईटीबीपी जालंधर व युवा हॉकी क्लब हाबड़ी, तीसरा मैच शाहाबाद इलेवन और वेस्ट जालंधर, चौथा मैच सीएजेड सोनीपत व एनसीओई सोनीपत के मध्य हुआ। शुक्रवार को हुए चार मैचों में दो टीमें बराबर रही। नरवाना इलेवन ने भिवानी को 2-1 से व वेस्ट जालंधर ने शाहाबाद इलेवन को 6-2 से हराया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता युवा हॉकी क्लब हाबड़ी व समस्त ग्राम पंचायत हाबड़ी की ओर से तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता स्ट्राफॉर्ड स्टेडियम मेें करवाई जा रही है। इस प्रतियोगिता में आठ टीमों के 144 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ी के रहने व खाने की व्यवस्था हॉकी अकादमी हाबड़ी की ओर से की गई है। शनिवार को प्रतियोगिता को अंतिम दिन है। इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाली

टीम को एक लाख रुपये, द्वितीय रहने वाली टीम को 71 हजार रुपये नकद इनाम व ट्राफी दी जाएगी।

कोच सुरेंद्र प्रताप व गुरबाज सिंह ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शांतिपूर्वक मैच हुए। शनिवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन है। अव्वल रहने वाली टीम का ग्राम पंचायत की ओर से ट्रॉफी व नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम ः ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में नरवाना इलेवन ने भिवानी को 2-1 से मात दी। आईटीबीपी जालंधर व युवा हॉकी क्लब हाबड़ी बराबर रही। वेस्ट जालंधर ने शाहाबाद इलेवन को 6-2 से हराया। अंतिम मैच सीआरजेड सोनीपत और एनसीओई सोनीपत के मध्य हुआ। इसमें भी दोनों टीमें बराबर रही। शनिवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें