ढांड। नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए आयोजित बाबा कपिल मुनि फुटबॉल कप प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नरु खेड़ी ने सहापुर को तीन गोल से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय कौल में हुई। इस दौरान खिलाड़ियों ने जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करने की शपथ ली। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि कपिल मुनि तीर्थ के पुजारी महंत कृष्णपुरी ने शिरकत की। कमेटी सदस्य गौरव ने बताया कि खेल में नरु खेड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। सहापुर की ओर से कोई भी खिलाड़ी अंत तक गोल न कर सका। उपविजेता टीम के सचिन सहापुर को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। मुख्य अतिथि महंत कृष्ण पुरी महाराज ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये एवं ट्रॉफी और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट सचिन को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर रेफरी मोहित, लाइनमैन विशाल, अंकुश, संयोजक गौरव, अंकित, राहुल, रजत, काला व सुमित मौजूद रहे।