फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नरेश सैनी 28 साल से रख रहे व्रत

Fri, 10 Oct 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
09kht_36_करवा चौथ पर एक दूसरे के लिए व्रत रखने वाले नरेश सैनी और मंजू सैनी।
विज्ञापन
कैथल। करवा चौथ पर अक्सर सुहागिन महिलाओं को पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए व्रत रखते देखा जाता है, लेकिन नरेश सैनी जैसे पुरुष भी हैं, जो अपनी पत्नी की सुख-समृद्धि और लंबी आयु के लिए व्रत रखकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। गांव खानपुर के नरेश सैनी पिछले 28 वर्षों से करवा चौथ पर पत्नी मंजू सैनी के लिए व्रत रख रहे हैं। पति-पत्नी दोनों साथ व्रत रखते हैं। नरेश कहते हैं- जब पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, तो पति का भी फर्ज है कि वह पत्नी की लंबी आयु के लिए व्रत रखे। प्यार और सम्मान दोनों तरफ से होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें