कौल। अनाज मंडी एसोसिएशन कौल की बैठक में नरेश कुमार कौल नए प्रधान बने। जितेंद्र बंसल को उपप्रधान, महाबीर सिंह को कैशियर, जोगिंद्र सिंह को सचिव और बलवान सिंह को प्रैस प्रवक्ता चुना गया है। बैठक की अध्यक्षता रामनिवास ने की। उन्होंने बताया कि नरेश कुमार लगातार कई वर्षों से मंडी एसोसिएशन के प्रधान सर्वसम्मति से बनाए जा रहे हैं। इस बार भी एकजुटता का असर दिखा। प्रधान चुने जाने के बाद नरेश कुमार ने समस्त मंडी आढ़तियों का आभार प्रकट किया। संवाद