कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में रविवार को अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। लीग आधार पर यह प्रतियोगिता कॉलेज के इंडोर स्टेडियम में करवाई गई। इसमे 11 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। पुरुष वर्ग में डॉ. नरेश गर्ग ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान, डॉ. जयबीर ने द्वितीय और अनूप धीमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में प्रो. निकिता ने प्रथम, प्रो. शीनू ने द्वितीय तथा प्रो. किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष गुरदीप भोला एवं प्रो. दीपिका ने सभी गतिविधियों को पूरा किया।