गांव रोहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम बारे जानकारी देते हुए सुनील कुंडू व अन्य ग्रामीण
राजौंद। गांव रोहेड़ा में अमर बलिदानी लांस नायक नरेंद्र सिंधु की स्मृति में 1 मई को स्मारक का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। समाजसेवी सुनील कुंडू ने बताया दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के बाद बलिदानी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद वक्ता बलिदानी के जीवन और बलिदान पर विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 10 हजार लोगों के लिए देसी घी के भंडारे की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि नरेंद्र सिंधु ने 8 सितंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान वीरगति पाई थी। उनकी शहादत की स्मृति में गांव में यह स्मारक स्थापित किया गया है। संवाद