संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नारायण सेवा संस्थान की ओर से कैथल में बनाए जा रहे हरियाणा के एकमात्र दया गुप्ता मानव मंदिर नारायण सेवा केंद्र के प्रथम तल के लेंटर का कार्य पूरा हो गया है। तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ान और जयपुर अस्पताल कैथल के संचालक डॉ. देवेंद्र पंवार ने कैथल शाखा के संयोजक डॉ. विवेक गर्ग, संरक्षक सतपाल मंगला, सह संयोजक दुर्गा प्रसाद और पूरी टीम के साथ पूजा-अर्चना की। साथ ही उम्मीद जताई कि साल के अंत तक इसका लोकार्पण हो जाएगा।
इसके बाद कैथल शाखा के सदस्यों ने डॉ. अनिल बिढ़ान व डॉ. देवेंद्र पंवार का स्वागत किया। डॉ. अनिल बिढ़ान ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान की ओर से कैथल में बनाया जा रहा ये सेवा केंद्र पूरे प्रदेश वासियों के लिए सहारा बनेगा।शाखा कैथल संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि आशा है कि 2024 के अंत तक इस भवन को समर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कैथल में हो रहे सेवा प्रकल्पों के लिए पूज्य कैलाश मानव और प्रशांत का धन्यवाद किया। इस मौके पर सेवा प्रचारक राजेश गुप्ता, जयप्रकाश गर्ग, अशोक मंगला, सोनू बंसल, ऋषि गोयल, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।