संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस की गर्ल्स यूनिट के एक दिवसीय शिविर लगाया। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने बताया कि शिविर में कविता पाठ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता करवाई। इसमें सबसे अच्छी मेहंदी नैंसी की रही और कविता पाठ में शीतल प्रथम रही।
प्रतियोगिताओं में स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया स्वयंसेविकाओं ने इसके साथ कॉलेज प्रांगण के गमलों में लगे पौधों की साफ सफाई करते हुए उनमें पानी दिया।
कविता पाठ प्रतियोगिता में जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की छात्रा शीतल प्रथम स्थान पर, बीएससी की छात्रा माफ़ी द्वितीय स्थान पर और बीकॉम की छात्राएं पारुल और निहारिका संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
कविता पाठ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. इंदु रविश और डॉ. विरेंद्र सिंह रहे। मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में बीकॉम की छात्रा नैंसी प्रथम स्थान पर, बीटीएम की छात्रा गोल्डी द्वितीय स्थान पर और बीटीएम और बीए की छात्राएं गायत्री और प्रीति संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।
मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. पूजा, रुपाली और मंजू रही। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने पुरस्कार देते हुए कहा कि एनएसएस की शुरुआत महात्मा गांधी के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष में 1969 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज के विकास में जोड़ना के साथ- साथ उनमें राष्ट्रीय चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करना था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करती है।