फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहीदों के नाम पर रखें स्कूलों-मार्गों के नाम

Thu, 03 Aug 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला। उन्होंने प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन में प्रधानमंत्री के मेरी मिट्टी-90मेरा देश का अभियान को सराहा। साथ ही मांग की कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए स्कूल, कॉलेजों के साथ मार्गों के नाम उनके नाम पर रखे जाएं।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कि अमृत महोत्सव के बाद आप मेरी मिट्टी मेरा देश के कार्यक्रम के तहत जो घर-घर तिरंगा फहराने का काम कर रहे हैं। उसमें हमारी एसोसिएशन ने प्रशासन के साथ मिलकर पहले भी अपने शहीदों के घरों पर और फिर अपने घरों पर तिरंगे लगाए थे, लेकिन एसोसिएशन का मानना है कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अगर आपने देनी है, तो शहीदों के नाम से सरकारी स्कूल, सरकारी कॉलेज, सरकारी भवन एवं मुख्य मार्ग उनके नाम हो और वहां पर उनके स्टेचू लगाई जाए।

इसके बाद जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कर्नल ओम प्रकाश शर्मा से प्रतिनिधिमंडल मिला और उनको सभी शहीद सैनिकों की सूची देने के लिए कहा कि एक सूची डीसी कार्यालय और एक सूची हमें देने का कष्ट करें तो उन्होंने एक दो दिन में सूची पहुंचाने की बारे में आश्वासन दिया। इस अवसर पर रिसालदार कर्मवीर भाल, सूबेदार मेजर खजान सिंह, सूबेदार राम सिंह, सूबेदार विजय शर्मा, हवलदार राजेश ढूल, हवलदार कृष्ण कुमार, हवलदार शीशपाल माजरा सिग्नल मैन, मंगत राम शर्मा व हवलदार अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें