फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने सुनी लोगों की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। सोमवार को एसडीएम मनीष कुमार के मार्गदर्शन में एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने की। उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान ज्यादातर शिकायतें परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, बिजली बिल तथा कुछ शिकायतें जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित रही। नायब तहसीलदार ने कहा कि इन शिविरों में जहां आमजन की समस्याओं का निवारण मौके पर किया जाता है। वहीं उनको सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। राहुल डोगरा ने कहा कि आमजन समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं का निपटान मौके पर ही करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें