फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। समाधान शिविर में नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। नायब तहसीलदार राहुल डोगरा ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित व प्रभावी निस्तारण करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें और आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें