12-कैथल। मुक्केबाज खिलाड़ी मनीषा मौण व अन्य खिलाडिय़ों को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित करते हुए कें
- फोटो : Kaithal
कैथल। भोपाल में आयोजित छठी एलीट राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सोमवार को फाइनल मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा मौण ने हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कोच गुरमीत सराहरण ने बताया कि 20 से 26 दिसंबर तक हुई प्रतियोगिता में कैथल की पांच महिला बॉक्सरों ने भाग लिया था। इस मुकाबले में पहले 81 प्लस भार वर्ग में खिलाड़ी नेहा ने गोवा की खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक, 75 किलो भार वर्ग में खिलाड़ी भावना ने हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता था। इसके बाद सोमवार को हुए फाइनल मुकाबले में 5-0 से मात देकर मनीषा मौण ने स्वर्ण पदक जीता है। इससे पूर्व रविवार को मनीषा ने सेमीफाइनल मुकाबले में 57 किलो भार वर्ग में रेलवे की अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी सोनिया लाठर को 5-0 से पराजित किया था। वह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल कर चुकी हैं।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रामनिवास ने कहा कि कैथल के खिलाड़ी सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी मनीषा मौण भविष्य में भी भारत का नाम रोशन करेगी। कोच गुरमीत सहारण ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मनीषा मौण उनके पर निरंतर अभ्यास कर रही है। मनीषा बॉक्सिंग में हर वर्ष पदक लेकर आ रही है। मई में तुर्कीए में हुई विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर कैथल का नाम ऊंचा किया था। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों का कैथल पहुुंचने पर स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर कोच राजेंद्र सिंह, कोच विक्रम ढुल व कोच अमरजीत सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।