फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकाबलों में छाए म्हारे मुक्केबाज, जीते 18 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में बॉक्सिंग कैथल के 18 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते हैं। उन्होंने अलग-अलग आयु वर्ग में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

स्कूली खेल संचालक रमेश चहल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 19 से 22 सितंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 14 वर्ष आयु वर्ग में 30 से 32 किलोभार वर्ग में लक्की ने स्वर्ण, 28 से 30 किलो भार वर्ग में रणदीप, 32 से 34 किलोभार वर्ग में जगजीत व 38 से 40 किलोभार वर्ग में पारस, 46 से 48 में नितिन ने रजत पदक जीता है।
17 वर्ष आयु वर्ग में 57 से 60 किलो भार वर्ग में अंकुश, 75 से 80 भार वर्ग में प्रिंस ने रजत पदक हासिल किया। 44 से 46 किलोभार वर्ग में राहुल, 50 से 52 किलोभार वर्ग में गौरव, 63 से 66 किलोभार वर्ग में जतिन ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

19 वर्ष आयु वर्ग में आशीष ढांडा, विमल व कृष ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही अनिश मोस्टरा, प्रदीप, कार्तिक, मोक्ष व शुभम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ियों के पदक जीतने पर डीईओ शमशेर सिंह सिरोही, डीईओ रविंद्र कुमार और बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें