फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में सरसों की खरीद 28 से शुरू होगी

Thu, 21 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में गेहूं व सरसों की खरीद को लेकर मंडी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। राजौंद अनाज मंडी में 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होगी, जबकि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो रही है।
विज्ञापन

इस बारे मंडी में निरीक्षण करने पर साफ सफाई की सभी तैयारियां पूरी नजर आई। राजौंद अनाज मंडी के मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद की सरकारी खरीद शुरू हो रही है इससे पहले सरसों की खरीद का सेंटर भी राजौंद में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अबकी बार गेहूं लेट आने की संभावना है लेकिन मंडी प्रशासन द्वारा गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि पानी लाइट व मंडी में साफ सफाई की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। सचिव ने कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी खरीद के दौरान नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ने किसानों से अपील कि है कि वह अपनी गेहूं व सरसों की फसल को साफ व सुखाकर लाएं ताकि किसानों को खरीद के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें