फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूंडरी में सरसों की आवक जोरों पर

Sun, 09 Apr 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी अनाज मंडी में सरसों की आवक जोरों पर है। मंडी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ सरसों की आवक हो रही है। इसका मुख्य कारण इस बार पूंडरी मंडी से सरसों हैफेड एजेंसी द्वारा समर्थन मूल्य 5450 रुपये प्रति क्विंटल खरीद की जा रही है। दूर-दूर के गांवों के किसान पूंडरी मंडी में सरसों बेचने के लिए आ रहे हैं। मंडी में स्थित हैफेड की दुकान पर 20 से 25 ढेरियां बिकने के लिए आ रही है। मंडी में इस समय लगभग 600 क्विंटल सरसों की आवक है। मंडी से शनिवार तक हैफेड द्वारा लगभग चार हजार क्विंटल व निजी खरीदारों द्वारा लगभग 1800 क्विंटल सरसों खरीद की जा चुकी है। किसान रामपाल सिंह, महिपाल पूंडरी, दिलबाग सिंह, संतोष कुमार, लछमन सिंह व रतिराम ने बताया कि जो सरसों खरीद की जा रही है, उससे किसान संतुष्ट हैं, लेकिन जो निजी खरीद कर रहे है, वे सरसों पर मनमर्जी केे भाव लगा रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव अजय नैन ने कहा कि पहली बार मंडी से सरसों की सरकारी खरीद हो रही है। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए मंडी के पास ही कमेटी के कर्मचारी गेट पास काटने के लिए बैठे हुए हंै। मंडी में गेहूं के सीजन को देखते हुए भी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें