फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रंगोली में मुस्कान और मटकी सजावट में कोमल प्रथम

विज्ञापन
मटकी सजाओ रंगोली बनाओ प्रतियोगिता की विजयी टीम प्राध्यापकों के साथ। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से वीरवार को मटकी सजावट और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान ने, खुशी ने द्वितीय स्थान और कोमल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मटकी सजावट में कोमल ने प्रथम, मनप्रीत ने द्वितीय व अनुराधा ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को कालेज स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कला को बढ़ावा देना और छात्राओं के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग, फूलों की पंखुडिय़ों और दीयों का उपयोग करके खूबसूरत रंगोली बनाई। पारंपरिक भारतीय संस्कृति को दर्शाती आकृतियों ने सभी का मन मोह लिया। पॉट सजावट प्रतियोगिता में सादे मिट्टी के घड़ों को ऐक्रेलिक रंगों, शीशों, मोतियों, गोटा-पट्टी और कलात्मक चित्रों से सजाया गया। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता से मिट्टी के बर्तनों को एक नया और आधुनिक रूप दिया। यह कार्यक्रम सुदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी के मार्गदर्शन में करवाया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुनील गर्ग ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की और कहा इस तरह के आयोजन हमारी लोक कलाओं और परंपराओं को जीवित रखता है। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शीला देवी, अंजू, किरण, डॉ.राम जुवारी, सुरेश कुमार और गुरजीत सिंह ने भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें