कैथल। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की मुस्कान ने राष्ट्रीय स्किल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रभारी इंचार्ज गुरांदत्ता व प्रशिक्षिका राखी सेतिया ने बताया कि प्रतियोगिता दिल्ली के द्वारका में हुई थी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले 18 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी छात्रा ने हिस्सा लेकर प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद छह से 13 मई को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में ही कैंप लगा था। इस कैंप में ही छात्रा मुस्कान का चयन हुआ था। संवाद