कैथल। जाट कॉलेज कैथल में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धूम मचा दी। छात्रों ने विभिन्न विधाओं में प्रस्तुति दी जिसमें हरियाणवी सोलो डांस, ग्रुप डांस, गीत, गजल, मिमिक्री, पंजाबी डांस, कविता पाठ, क्विज, पेंटिंग आदि कार्यक्रम हुए। हरियाणवी एकल नृत्य में मुस्कान बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान पाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल ने समस्त प्रबंधक समिति के साथ शिरकत की। सभी छात्रों ने कार्यक्रम में भरपूर मनोरंजन किया। जाट हाई स्कूल सोसाइटी प्रबंधक समिति की ओर से मनीषा बीए अंतिम वर्ष, काजल व मनीषा बीएससी स्पोर्ट्स, लक्ष्मी व शीतल बीएड कॉलेज छात्रा, पलक व हर्ष बीए द्वितीय वर्ष सभी को 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। राजकुमार बैनिवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन में सभी छात्र-छात्राओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं में आपसी प्रेम-भाव की भावना विकसित होती है व कुछ नया भी सीखने को मिलता है। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लों ने कहा कि कॉलेज की ओर से प्रतिभा खोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को सामने लाना है। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के महासचिव रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, दलवीर कैरो, महावीर राविश, महावीर कुंडू और राजपाल गुहणा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
हरियाणवी एकल नृत्य में मुस्कान बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, मनीषा बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तृतीय स्थान मुस्कान बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। गायन में लक्ष्मी बीएड अंतिम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गायन में ही जाट कॉलेज के छात्र लक्ष्य ने प्रथम व अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूह नृत्य में लक्ष्मी ग्रुप बीएड कक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व पलक ग्रुप जाट कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में मुस्कान बीएससी स्पोर्ट्स ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान रेनू कक्षा एमए अंग्रेजी व तृतीय स्थान अंजलि एमए इतिहास अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया। हरियाणवी सोलो नृत्य में बीएड की छात्रा अंजू ने प्रथम, पुष्पा ने द्वितीय, रूबल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में सपना बीएससी स्पोर्ट्स ने प्रथम स्थान, द्वितीय प्रीति बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान नैंसी एमए इतिहास अंतिम वर्ष ने प्राप्त किया।
जाट कालेज में कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति
जाट कालेज में कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुति देती छात्रा। विज्ञप्ति