फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुस्कान चहल ने हासिल किया जेआरएफ

Thu, 22 Feb 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। सेक्टर 20 व मूल रूप से कोटड़ा निवासी मुस्कान चहल ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में जेआरएफ हासिल किया है। इस चार साल के कोर्स के दौरान उसे विश्वविद्यालय की ओर से 45 हजार रुपये की फेलोशिप हर माह दी जाएगी। बेटी की उपलब्धि पर माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं। पिता बलवान कोटड़ा जाट शिक्षण संस्थाओं के प्रधान रह चुके हैं और मौजूदा समय में जजपा के किसान सेल के जिला अध्यक्ष व उनकी माता सुनीता कोटड़ा जजपा में महिला सेल की जिला अध्यक्ष हैं। मुस्कान ने बताया कि डीएवी स्कूल कैथल से 12वीं और स्नातक की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय के एमसीएम कॉलेज से की। खालसा कॉलेज चंडीगढ़ से एमएससी कर करीब डेढ़ साल तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें