कैथल। पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जानलेवा हमला करने के मामले में करीब 20 वर्षीय आरोपी बालू निवासी सोनू को गिरफ्तार किया गया है। बालू निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और उसका दोस्त बलिंद्र कलायत लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आते हैं। 14 मार्च को वह और उसका दोस्त बलिंद्र हर रोज की तरह कलायत लाइब्रेरी में आए थे। दोपहर के समय जब वे होटल में खाना खाकर वापस लाइब्रेरी जा रहे थे, लाइब्रेरी के पास एक मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात लड़कों ने बर्फ फोड़ने वाले सूए व पंच से बलिंद्र पर हमला करके घायल कर दिया था। जिस पर थाना कलायत में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सोनू से गहन पूछताछ की गई। गहन पूछताछ दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बलिंद्र पर हमला किया था। उसके दो अन्य आरोपियों की पुख्ता पहचान कर ली गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।