फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले हत्या, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने तीन साल पहले हुई हत्या मामले में पाई निवासी आरोपी सचिन उर्फ चीनू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि वर्ष 2019 में पाई निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे दो भाई थे। उसका छोटा भाई संसार था। 27 मई 2019 की रात को करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से बाहर चला गया था और वापस घर नहीं आया था। अगले दिन सुबह उसके भाई का शव बरसाना पाई रोड पर मिला था।
विज्ञापन

इसके सिर में तेजधार हथियार से चोट मारने का निशान था। अज्ञात व्यक्तियों ने उसको चोट मारकर हत्या की थी। इस बारे में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ दौरान आरोपी सचिन ने कबूल किया कि वह व उसके गांव के सुशील से अच्छी दोस्ती थी। एक दिन सुशील ने उसको बताया कि पाई निवासी साहिल उसकी चचेरी बहन को फोन पर संदेश भेज कर परेशान करता है। उसने व सुशील ने मिलकर साहिल की पिटाई कर दी थी। उसके कुछ दिन बाद साहिल व उसके साथी संसार ने मिलकर सचिन को पीट दिया था।
27 मई 2019 को देर रात संसार के साथ सचिन की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद संसार ने घर जाते समय उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सचिन ने बताया कि उसने संसार से कुल्हाड़ी छीन कर उस पर जवाबी हमला किया। इसमें संसार की मौत हो गई थी। आरोपी सचिन बुधवार को न्यायालय में पेश किया, मामले की तह तक जाने के लिए न्यायालय से आरोपी का पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें