फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव करोड़ा में फांसी पर लटका कर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजौंद निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बेटी कविता का विवाह 13 साल पहले गांव करोड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार के साथ किया था। उसकी बेटी के दो लड़की व एक लड़का है। उसका दामाद सुरेंद्र शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था। कई बार समझाने के बावजूद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 30 अगस्त को भी उसकी बेटी ने अपने भाई के पास फोन करके उसके साथ की जा रही मारपीट की सूचना दी। साथ ही उसके दामाद ने फोन पर उसके बेटे दीपक से कहा कि वह उसे ऐसे ही पीटेगा। तुम से जो बनता है कर लो। यहां आए तो जान से मार दूंगा। इसके बाद सांय चार बजे उन्हें सूचना दी गई कि उसकी बेटी कविता की मौत हो गई है। जब वे वहां पहुंचे तो उसकी बेटी को नीचे लेटाया हुआ था। उसकी गर्दन पर निशान है तथा दहिने पैर की उंगली पर चोट लगी के निशान थे। साथ ही कमर में भी निशान थे। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी कविता को सुरेंद्र ने फांसी पर लटका कर मारा है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत अनुसार केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर शीघ्र ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें