फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नीमवाला में एक विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ढाबी निवासी संजीत कुमार ने बताया कि उसके भाई की बेटी रीटा का विवाह गांव नीमवाला निवासी रणजीत के साथ वर्ष 2013 में किया था। रीटा के दो बेटे हैं। विवाह के छह माह बाद रीटा को उसके ससुराली जनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इसके बाद पंचायत में उसके ससुराल पक्ष के लोगों से बात की। जिसमें उन्होंने गलती मान ली थी। इसके बाद वे रीटा को ससुराल में छोड़ गए। इसके बाद फिर से उनकी प्रताड़ना से तंग आकर रीटा मायके लौट आई। इसके बाद उसे 15 दिन पहले नीमवाला छोड़ आया था। बुधवार को उनके पास फोन आया कि रीटा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जिस पंखे पर फांसी की बात कही जा रही है, उस पर मिट्टी लगी हुई है। उन्हें शक है कि उसके पति रणजीत, जेठ बलजीत व जेठानी मुकेश ने उसे गला घोंट कर मारा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसएचओ राजौंद चंद्रभान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रणजीत, उसके भाई व भाभी के खिलाफ हत्या के आरोप में परिजनों की शिकायत अनुसार केस दर्ज कर लिया है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का। यह जांच में सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें