फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छाती पर चाकू से वार कर की थी हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव पबनावा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय पैर लगने के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मुख्य आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीरज निवासी पबनावा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घर लौटते समय सुनारों वाले चौक के पास तनिष को घेरकर मुख्य आरोपी ने उसकी छाती और सिर पर चाकू से कई वार किए थे।
गंभीर चोटें लगने के कारण तनिष की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि गांव पबनावा निवासी लवीश की शिकायत के अनुसार 23 नवंबर को उनके परिवार में शादी समारोह था। रात
विज्ञापन

करीब 10 बजे समारोह में डीजे पर नाचते समय उसके बड़े भाई तनिष का पैर गांव के ही नीरज के पैर पर लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें