कैथल। गांव पबनावा में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय पैर लगने के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मुख्य आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नीरज निवासी पबनावा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि घर लौटते समय सुनारों वाले चौक के पास तनिष को घेरकर मुख्य आरोपी ने उसकी छाती और सिर पर चाकू से कई वार किए थे।
गंभीर चोटें लगने के कारण तनिष की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि गांव पबनावा निवासी लवीश की शिकायत के अनुसार 23 नवंबर को उनके परिवार में शादी समारोह था। रात