नगरपालिका पूंडरी ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण। विज्ञप्
- फोटो : 1
पूंडरी। नगर पालिका पूंडरी की ओर से दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 1 में व्यापक सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। अभियान के दौरान नगरपालिका कर्मचारियों की ओर से गलियों, सड़कों व सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की गई। साथ ही लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया गया। चेयरपर्सन राकेश गोस्वामी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने और स्वच्छ पूंडरी के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। सतीश हजवाना ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण तभी संभव है जब प्रशासन और आमजन मिलकर कार्य करें। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल बीमारियों पर रोक लगती है बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सचिव मोहनलाल, सैनिटरी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार, जयपाल सैनी सहित अन्य पार्षदगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।