फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका सफाई कर्मियों ने पांच मई तक बढ़ाई हड़ताल

Mon, 04 May 2026 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर चल रही हड़ताल को अब सफाई कर्मचारियों ने 5 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है।
विज्ञापन

कैथल नगर पालिका संघ के प्रधान महेंद्र ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम-समान वेतन लागू करना और न्यूनतम वेतन ₹30,000 करना, पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना, ठेका प्रथा को समाप्त करना, ड्यूटी के दौरान शहीद हुए फायर कर्मियों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता और नौकरी देना। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होना पड़ा है। यदि 5 मई तक सरकार के साथ कोई ठोस बातचीत नहीं होती है, तो संघ ने आंदोलन को अनिश्चितकालीन करने की चेतावनी भी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें