फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा निकाय चुनाव : सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में निकाय चुनाव के लिए जिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी नगरपालिका के सभी वार्डों में और अध्यक्ष पद का चुनाव मजबूती से लगेगी और पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहचान की गई और उनके नामों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कलायत, सीवन और पूंडरी में चुनाव लड़ने के लिए तीन अलग-अलग कमेटियां भी बनाई गई हैं। जिसमें कलायत का कॉर्डिनेटर सुखवीर सिंह चहल, पूंडरी का नरेंद्र शर्मा और सीवन का कॉर्डिनेटर राकेश खानपुर को बनाया गया है। इसके अलावा कैथल जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी मिलकर इस चुनाव को संभालेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का अभियान अब पूरी तरह से चुनावी मोड में है और पार्टी के कार्यकर्ता निकाय चुनावों के लिए प्रचार की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें