फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एमटीपी किट बरामद, जांच जारी

Sat, 10 May 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी नारकोटिक सेल करनाल की टीम ने शुक्रवार रात के समय करनाल रोड स्थित ऋषि नगर में एक निजी अस्पताल में दबिश देकर एक नो यूज्ड सहित पांच एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) किट बरामद की है। यह कार्रवाई रात करीब आठ बजे सेल के निरीक्षक वीरेंद्र कुमार व उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी।

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि करनाल रोड स्थित ऋषि नगर में एक निजी अस्पताल में एमटीपी किट बिना किसी अनुमति से बेची जा रही है। हालांकि इस मामले में टीम की तरफ जांच लगातार की जा रही है। टीम के सदस्य निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक नो यूज्ड सहित पांच एमटीपी किट बरामद की गई है। अब यह जानकारी प्राप्त की जा रही है कि ये किट कहां से यहां पहुंची।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले ही मिली थी पांच हजार से अधिक किट

करीब एक सप्ताह पहले की कैथल की ड्रग्स कंट्रोल व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चला चंदाना गेट पर बंद मकान में दबिश दे 5805 एमटीपी किट बरामद की थी।
विज्ञापन


इस मामले में पकड़े गए आरोपी विकास ने रिमांड दौरान बताया था कि वह एमटीपी किट बेचने का काम पिछले डेढ़ साल से कर रहा है। इसके बाद करनाल की टीम ने करनाल में ही शिव कालोनी में एक मकान से 2700 से अधिक प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थी।

इस दौरान आरोपी भाग गया था। अब करनाल की ही टीम ने कैथल में एक निजी अस्पताल में दबिश दे एमटीपी किट बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें