फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सांसद खेल महोत्सव ः वॉलीबॉल में कुराड़ बी रहा अव्वल

Fri, 21 Nov 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
kaleyat में खेल महोत्सव के दौरान विजेता खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। सांसद खेल महोत्सव के तहत ब्लॉक के कुराड़ गांव में वीरवार को खेल प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा द्वारा किया गया। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में कुराड़ बी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुराड़ ए की टीम द्वितीय रही।

खिलाड़ियों ने रस्साकशी, जूडो, एथलेटिक्स, रस्सी कूद व क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर प्रभावित किया। रस्सी कूद में पुरुष वर्ग से अमन और महिला वर्ग में अंजलि ने विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन


जूडो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मोहित (40 किग्रा), आदित्य (45 किग्रा), आशु (50 किग्रा), मोहित (55 किग्रा), संजय (81+ किग्रा) और अमन (81+ किग्रा) ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में काजल (40 किग्रा), राधिका (44 किग्रा), महक (48 किग्रा), मंशु (52 किग्रा), खुशी (57 किग्रा), दुर्गा (63 किग्रा), सुमन (70 किग्रा), नताशा (78+ किग्रा) और भावना (78+ किग्रा) विजेता रहीं।

रस्साकशी में पुरुष वर्ग में अखाड़ा कुराड़ प्रथम और ग्राम पंचायत कुराड़ द्वितीय रहा, जबकि महिला वर्ग में ग्राम पंचायत कुराड़ प्रथम और अखाड़ा कुराड़ द्वितीय रहा। कबड्डी पुरुष वर्ग में जीजीपीएच स्कूल मटोर ने बाजी मारी।

एथलेटिक्स में महिला वर्ग के 100 मीटर में कविता, 400 मीटर में खुशी, 5 किमी में अंजू, ऊंची कूद में राधिका, लंबी कूद में कोमल, शॉटपुट में तनु और डिस्कस थ्रो में खुशी प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग में 100 मीटर में हरदीप, 400 मीटर में अशोक, 5 किमी में युसूफ खान, ऊंची कूद में केतन, लंबी कूद में कपिल और शॉटपुट व डिस्कस थ्रो दोनों में नरेश विजेता रहे। लांबा खेड़ी में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कुराड़ विजयी रहा, जबकि महिला वर्ग में विद्या निकेतन बालू की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद नवीन जिंदल स्वयं खिलाड़ी हैं और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का मूल आधार बताते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


महोत्सव में सांसद कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान, राजकिशन राणा उर्फ काका, मार्केट कमेटी कलायत के चेयरमैन ऋषि पाल, वाइस चेयरमैन राजीव राजपूत, विभिन्न मंडलों के भाजपा पदाधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें