फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन पालिका भंग करवाने के लिए डीसी से मिले लोग

Sat, 14 Dec 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन नगरपालिका को भंग करवाने के लिए जनमत संग्रह करवाने की मांग को लेकर सीवन के लोगों ने डीसी प्रीति से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। डीसी से मुलाकात करने के बाद सीवन में पत्रकारों से बात करते हुए सुरेंद्र नागपाल, पिरथी सैनी, प्रशांत आनंद ने बताया कि सीवन नगरपालिका का दर्जा भंग करवाने के लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं।

सीवन के लोगों को दोबारा से पंचायती राज चाहिए और जनता नगरपालिका के खिलाफ है। इसके बारे में वह पहले कई मंत्रियों से मिल चुके हैं और उन्हें ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय में उन्होंने इसके लिए शिकायत की थी। करीब चार माह पहले मुख्यमंत्री कार्यालय से नगरपालिका में पत्र आया था कि लोगों की राय जानी जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से आए पत्र के जवाब में नगरपालिका कार्यालय के कर्मचारियों ने पारदर्शी तरीके से काम न करते हुए अपने चहेतों के हस्ताक्षर करवा कर उसे कार्यालय में जमा करवा दिया और मामले को टाल दिया। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर से मुख्यमंत्री कार्यालय से नगरपालिका सीवन में पत्र आया है कि जिसमें सीवन में नगरपालिका के बारे में जनमत संग्रह करवाने के बारे में लिखा गया है।

इसके बारे में सीवन के लोग उपायुक्त कैथल से मिलने के लिए पहुंचे थे। कहा कि हमने उपायुक्त कैथल से सही मायने में जनमत करवाने की मांग की है और इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की है। जब किसी उच्च अधिकारी की अध्यक्षता में पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष जनमत संग्रह होगा तो सीवन की जनता वास्तव में क्या चाहती है यह सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सीवन ग्रामीण क्षेत्र है और यहां की जनता अधिकतर खेती या मजदूरी पर निर्भर करती है। ऐसे में उन पर बेतहाशा कर लगा कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। लोग यह कर अदा नहीं कर सकते हैं।

नगरपालिका के आने से सीवन का ग्रामीण क्षेत्र का दर्जा समाप्त हो गया है और इस कारण से करीब 4500 मनरेगा मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। उन पर रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। यदि लोगों की राय जानी जाएगी तो सरकार को पता चलेगा कि सही मायने में सीवन ग्रामीण क्षेत्र ही है और यहां के लोग नगरपालिका नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उपायुक्त कैथल ने उनकी बातों को सुना है और उन्हें आश्वासन दिया है कि इस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ रामेश्वर तंवर, अमरजीत मदान, खुशी राम, मस्तान सिंह, पाला सैनी, रोहताश, मस्तान सिंह, देस राज, मेहर सिंह, रघुबीर, नारायण, सतनाम सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें