फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांउट एवरेस्ट की 22 हजार तक की चढ़ाई

Thu, 12 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पर्वतारोही - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पाई। पाई के 24 वर्षीय युवा पर्वतारोही विक्रम पांचाल माउंट एवरेस्ट पर 22000 फुट की उंचाई तक सफल चढ़ाई कर चुके हैं। अब वे 20 मई को सियाचिन ग्लेशियर की 20 हजार फुट की ऊंची चोटी के लिये निकलने वाली अंतर्राष्ट्रीय महिला साइकलिंग टीम का नेतृत्व करेगा और वहां पहुंच कर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा फहराएगा। उसने इस टीम की सफलता के लिए जन प्रतिनिधियों व जनता से आर्थिक सहायता की अपील की है।
विज्ञापन


विक्रम ने बताया कि उनकी टीम में कुल 9 लड़कियां होंगी, जिनमें 6 भारत से, 1 अमरीका से, 1 इटली से तथा 1 पाकिस्तान से होगी। यह साहसी टीम ऊंचाई की तरफ साइकिलों के द्वारा 5 हजार किलोमीटर का सफर तय करके लेह-लद्दाख होते हुये सियाचिन ग्लेशियर की 20 हजार ऊंची चोटी पर जाकर तिरंगा फहरायेगी। यदि यह टीम अपने लक्ष्य पर पहुंचने में सफल हो जाती है, तो एक विश्व रिकार्ड होगा।

विक्रम पांचाल के नेतृत्व में यह अंतरराष्ट्रीय महिला टीम ट्रायल के बाद चयनित हुई है। इससे पूर्व इस पर्वतारोही ने जुलाई 2015 में माउंट एवरेस्ट की 22 हजार फुट की ऊंचाई तक की चढ़ाई की थी। इसके बाद उसने विश्व की लगभग 27500 फुट की इस सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर चढ़ने का मन बनाया था, परंतु आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उसके ये अरमान पूरे नही हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें