फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
पिहोवा। कुलदीप सिंह  फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। नेशन हाईवे 152 पर गांव भट्ट माजरा के समीप हादसे में बाइक सवार 33 वर्षीय कुलदीप सिंह वासी गांव ताहरपुर जिला यमुनानगर की मौत हो गई जबकि उसका साथी शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से हुआ।
थाना एसएचओ का कार्यभार संभाल रहे रोहित कुमार ने बताया कि जानकारी के मुताबिक, कुलदीप सिंह अपनी ससुराल गांव जुरासी कलां आया हुआ था। उसके साथ दोस्त शुभम भी था। वे दोनों बाइक पर सवार लौटने के लिए शुक्रवार देर रात को निकले थे। जैसे ही गांव भट्ट माजरा के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें डेंटिंग पेंटिंग का काम करने वाले कुलदीप को ज्यादा चोटें आईं और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया तो वहां कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करीब 10 साल पहले कुलदीप की शादी हुई थी और उसके दो बेटे हैं। रोहित कुमार ने बताया कि कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जबकि आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें