फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हाबड़ी से एक किलोमीटर दूर दुसैन रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दुसैन निवासी लालीराम ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 22 मार्च को वह काम करने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव हाबडी से मुन्नारेहडी होते हुए अपने गांव दुसैन आ रहा था। जब वह साढ़े छह बजे शाम को हाबड़ी से एक किलोमीटर आगे पहुंचा तो सामने से एक कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें