गांव कठवाड़ व टीक के बीच कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। पुलिस ने सदर थाना में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सदर थाना में दी शिकायत में जसबीर ने बताया कि वह गांव नौच का रहने वाला है। 18 अप्रैल को वह, रमेश कुमार व शिवचरण भैंस खरीदने के लिए गांव टीक व कठवाड़ के लिए गए थे। शिवचरण अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था। वे अपनी मोटरसाइकिल पर थे। जब सुबह साढ़े दस बजे टीक से कठवाड़ रोड पर पहुंचे तो एक तेज गति से कार चलाता हुआ चालक आया। उसने शिवचरण की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। कार चालक मौकों से भाग गया। शिवचरण को सरकारी अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया। जहां से ज्यादा चोटे होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।