फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Sat, 02 Mar 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गांव क्योडक़ के पास वीरवार को कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव जसवंती निवासी प्रवीन कुमार ने सदर थाना में शिकायत दी कि उसका छोटा भाई संजीव कुमार कैथल में क्राकरी की दुकान पर नौकरी करता था। 29 फरवरी की शाम को वह दुकान से घर आ गया। देर शाम उसने कहा कि उसे अभी अपनी ससुराल ड्योड खेड़ी जाना है। इसके बाद वह मोटरसाइकिल लेकर ड्योड खेड़ी के लिए चल पड़ा। वह भी अपनी मोटरसाइकिल पर उसके पीछे जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय से थोड़ा आगे कैथल की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कार चालक ने संजीव की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वे इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें