फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद रोड पर बिना लाइट खड़े ट्रक से टकराई बाइक, किसान की मौत

विज्ञापन
कृष्ण चंद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जींद रोड पर हरियाणा केसरी राइस मिल के पास सड़क पर बिना लाइट जलाए खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चौधरी पट्टी निवासी (55) कृष्ण चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कृष्ण चंद खेतीबाड़ी का काम करते थे।
पुलिस को दी शिकायत में रामदिया निवासी चौधरी पट्टी, चंदाना रोड कैथल ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात करीब 8:10 बजे वह बाइक पर शहर से घर जा रहे थे। उनके चाचा का लड़का कृष्ण चंद अपनी बाइक पर हेलमेट पहले उनसे आगे चल रहा था। जब वे जींद रोड पर हरियाणा केसरी राइस मिल के पास पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। ट्रक की कोई लाइट या डिपर नहीं जल रहा था। इसी कारण कृष्ण चंद की बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।
विज्ञापन


112 की गाड़ी की मदद से अस्पताल पहुंचाया
रामदिया के अनुसार, हादसे में कृष्ण चंद को गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान मौके पर डायल 112 की पुलिस गाड़ी पहुंच गई। पुलिस की सहायता से घायल कृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रक का नंबर नोट कर लिया था और उसका पिछला हिस्सा लाल रंग का था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। परिवार के अनुसार कृष्ण के परिवार में दो बेटे हैं। परिवार खेतीबाड़ी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा होने की प्राथमिकी दर्ज की है। फरार चालक की पहचान और तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही है। धारा 106 और 285 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
- सुशील प्रकाश, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें