चूहड़माजरा के पास ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की शिकायत पर ढांड थाने में केस दर्ज कर लिया है। गांव टयोंठा निवासी वेदपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार देर रात गांव चूहड़माजरा के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसके भाई प्रदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके भाई की मौत हो गई और आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।