कैथल। सौथा गांव से चोर पशुओं का चारा काटने वाली मोटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सौथा निवासी राम कुमार ने बताया कि 7 जनवरी को खेत से मोटर चोरी हुई है। यह 6 हजार रुपये से ज्यादा कीमत की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मोटर चुराने वालों की तलाश शुरू कर दी है।