संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल में वार्षिक उत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्सव का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ।
मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक परियोजना समन्वयक कैथल मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पार्षद मुनीश शर्मा एवं महाराणा प्रताप युवा क्लब के सदस्यों मैनपाल आर्य, गोकुल राणा, रविंद्र राणा सहित क्लब सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने विद्यालय में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को परीक्षाओं में तनाव रहित होकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मैं हरियाणा की बेटी सूं... हरियाणा की माटी नै भाई झुक कै करो सलाम, मन ना मारै माए मनै मैं बात करूं तेरी शान की आदि... हरियाणवी एवं पंजाबी गीतों पर खूब नृत्य किया। जिला पार्षद मुनीश शर्मा ने छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने एवं अच्छी आदतों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य महिंद्रपाल कौशिक ने की।
मंच का कुशल संचालन नवाब रंगा एवं मंच सज्जा का कार्य शुभलता ने किया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, कुलदीप
सहारण, शिव लाल, रामकुमार, शेर सिंह, कंपल भारद्वाज, रेखा देवी, वीनिका
चौधरी, जसविंद्र कौर, ममता एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।