संवाद न्यूज एजेंसी कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्योंग में शनिवार को प्रवेश उत्सव रैली निकाली। इस अवसर पर छात्रों को सभी स्टाफ के साथ घर-घर जाकर सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ-साथ मम्मी पापा हमें पढ़ाओ सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाओ के नारे लगाए। इसके साथ-साथ यह भी जानकारी दी गई थी सरकारी स्कूलों में सभी मूल सुविधाएं मिलती हैं। इसमें वर्दी, किताबें, मिड डे मिल यहां सब कुछ मुफ्त होता है। इस मौके पर यतेंद्र, नीतू गर्ग, मीना शर्मा, अनूप धीमान, मोहन लाल, सिल्की रानी, रणदीप सिंह, श्रुति गुप्ता, सोनिया, ओम प्रकाश, संजीव कुमार, पवन कुमार, चांद सिंह, पूनम, रेणु बाला आदि उपस्थित रहे।