डीएवी कालेज में छात्रों को संबोधित करते हुए वक्ता। विज्ञप्ति
- फोटो : Archive
गुहला चीका। डीएवी कॉलेज चीका की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य विषय खुश रहकर स्वयं को बेहतर बनाना रहा। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में ब्रह्माकुमारी से बहन रश्मिता व बहन वीके सीमा ने कहा कि वास्तविक प्रसन्नता बाहरी परिस्थितियों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि यह हमारे विचारों, व्यवहार और मन की स्थिति से जुड़ी होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने और जीवन में शांति व संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र में डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक संतुलन, अच्छे विचार और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता भी आवश्यक है। संवाद