ढांड । सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सके। ये जानकारी हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ढांड कार्यालय में एक्सईएन गौरव कुमार कर्मचारियों को संबोधित करते दी।उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए डोर टू डोर जाकर ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रेरित करें। ग्रामीणों द्वारा इस योजना को अपनाने से बिजली की बचत होगी। उन्हें बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत 1,80,000 तक वार्षिक आय वाले लोगों को सोलर रूफटोप सिस्टम लगवाने के लिए जिनकी अधिकतम एक वर्ष में 2,400 यूनिट की खपत है उनके लिए लाभकारी है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए 2 किलोवाट तक 60000 रुपये की सब्सिडी और हरियाणा सरकार 50000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। इससे उन्हें काफी फायदा होगा। इस अवसर पर एसडीओ कुलदीप कुमार, जेई सत्यवान भी मौजूद थे। संवाद