फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फसल अवशेष न जलाने को करें प्रेरित ः एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि वे किसानों को फसल अवशेध न जलाने के लिए प्रेरित करेें।

उन्होंने कहा कि ग्राम व खंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। सभी टीमें अपने निर्धारित क्षेत्र में निरंतर पैनी नजर रखें। सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में रहे और अलर्ट मोड पर कार्य करते हुए पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाएं। इसके साथ-साथ अलॉट किए गए गांव में जाकर किसानों को पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने कहा कि संवेदनशील गांवों में स्कूल व कॉलेजों में गतिविधि चलाकर जागरूकता पैदा करें। जिला ब्लॉक, जिला तथा गांव स्तर पर वाट्सअप ग्रुप बनाने सुनिश्चित करें। इस वर्ष हमें पराली जलाने की घटनाओं को शून्य करना है। यह हमारे लिए भी हितकारी है और पर्यावरण व मिट्टी के लिए भी लाभदायक है।जिले में एक लाख 56 हजार हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई है। पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग और अन्य अधिकारी ड्यूटी का निर्वहन करें। इस कार्य में पुलिस भी अपनी अहम भूमिका निभाए। पुलिस भी स्पेशल अभियान चलाए।

इस अवसर पर असिस्टेंट कमिश्नर (अंडर ट्रेनी) अंकिता पुवार, कैथल एसडीएम अजय सिंह, कलायत एसडीएम सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें