फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मां तो कोई बहन की इच्छा पूर्ति के लिए गया हरिद्वार

Wed, 12 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। सावन माह की शुरुआत होती है तो प्रदेशभर से कावड़िये अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए हरिद्वार से कावड़ लेकर आते हैं। इसी कड़ी में कैथल के लगे एक शिविर में हरिद्वार से कावड़ लेकर शिवभक्त पहुंचे। कांवड़ियों ने बातचीत में अपनी अपनी इच्छा जाहिर की। शिविर में पहुंचे कांवड़ियों ने बताया कि वह अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए कावड़ ला रहे हैं।
भोले से मांगा था अपना घर व बेटा

हरिद्वार से भूूना जाने के लिए कावड़ लेकर कैथल पहुंचे बिट्टू ने बताया कि पहले हमारा अपना घर नहीं था और कोई औलाद नहीं थी। उसने भोले बाबा से सच्चे मन से प्रण लिया था। भोले बाबा ने उसकी इच्छा पूरी की। अब हमारा अपना घर भी बन गया ओर औलाद के रूप में पिछले वर्ष एक बेटा हुआ है।
विज्ञापन


बीमार मां की इच्छा कावड़ लाऊं

रानी खेड़ी भूना के कांवड़िया अनूप ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से लगातार भोले बाबा की कावड़ ला रहा है। घर में बीमार मां के स्वास्थ्य ठीक रखने व घर सुख शांति रहे। अपने काम के लिए उसने भोले बाबा से प्रार्थना की थी। तभी से वह निरंतर कावड़ ला रहा है। मां की इच्छानुसार कांवड ला रहा हूं।

पोते व एक दयौता की इच्छा हुई पूरी

भूना के कावंडिया विनोद ने बताया कि उसने भोले बाबा से सच्चे मन से एक पोता व एक दयौता की कामना की थी। ये प्रण लेकर निरंतर 22 वर्षों से कावड़ लेकर ला रहा है। भोले बाबा ने उसकी दोनों इच्छाएं पूरी की। अब उसका परिवार बहुत खुश हैं। अब उसके साथ उसका बेटा भी कावड़ ला रहा है।

मामा बनने की पूरी हुई मुराद

कावडिय़ा सौरभ ने बताया कि वह 40 लीटर गंगाजल की कावड़ लेकर आया है। भोले बाबा को जलाभिषेक करने के लिए वह दो वर्षों से कांवड़ ला रहा है। मेरी बहन को कोई औलाद नहीं थी, तो भोले से प्रार्थना की। भगवान शिव ने बहन की झोली भर दी। मेरी भी मामा बनने की मुराद पूरी हो गई।
विज्ञापन


डाक कांवड़ लेने का सिलसिला जारी

राजौंद। नगर से कांवड़ियों का हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने का सिलसिला लगातार जारी है। डाक कांवड़ लेने के लिए प्रतिदिन राजौंद व साथ लगते गांव से सैकड़ों कावडि़ए हरिद्वार रवाना हो रहे हैं। मंगलवार को भी राजौंद तीन डाक कांवड़ लेने के लिए जत्थे रवाना हुए। कांवड़ियों की रंग बिरंगी पोशाकों व शिव के जयघोषों से पूरे नगर को भक्ति मय बनाया है। मंदिरों में गूंज रहे कांवड़ियों के बम बम भोले से मंदिरों के वातावरण को भी भक्ति मय बनाया है। उधर, डीजे पर बजने वाले शिव भजनों पर थिरकते हुए कांवड़िये हरिद्वार से लगातार रवाना हो रहे हैं। इस दौरान विक्रम, मनीष, ईश्वर, मेलू प्रजापत, बाला प्रजापत, गुरविंद्र व गौरव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें