विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में सास को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का पति पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी महिला को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सांपली खेड़ी निवासी रोशन लाल की पुत्री रविता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने सास शिमला देवी को गिरफ्तार किया था।